Lifestyle

महिला सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय ने की दो वैबसाईट लाँच

Home Ministry launches two websites for women’s protection

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यौन अपराधियों के बारे में देश के पहले ऑनलाइन और केंद्रीकृत राष्ट्रीय डाटाबेस सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- जांच एजेंसियों को यौन अपराध के मुकदमें के तेज निपटारे में मिलेगी मदद

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यौन अपराधियों पर बने देश के पहले ऑनलाइन और केन्‍द्रीयकृत राष्‍ट्रीय डाटाबेस-एनडीएसओ का उद्घाटन किया और  इसके साथ ही इस तरह की सूचनाएं और आंकड़े रखने वाला भारत नौवां देश बन गया है। इस डाटाबेस में दोषी करार दिये गये यौन अपराधियों के नाम, फोटो, पता, अंगुलियों के निशान तथा अन्‍य जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में महिला सुरक्षा से संबधित दो वेबसाईट को लाँच किया । देश की पहली आँनलाईन नेश्नल डेटाबेस आन सेक्सुअल ओफेन्डर वेबसाईट के लाँच के साथ ही भारत दूनिया का नौंवा देश बन गया है जिसके पास इस प्रकार का डेटा है । इस डेटाबेस में नाम, फोटों , पता , फींगर प्रिंट सहित सेक्सुअल ओफैन्डर की अन्य जानकारी रहेगी ताकि अपराधी की  शिनाख्त हो सके । इस वैबसाईट को राष्ट्रीय मिश्न महिला सुरक्षा के अंतरगर्त लाया गया है।  इस डेटाबेस का रख रखाव नेश्नल क्राइम रिकार्ड ब्यौरो के अंतर्गत रखा जाएगा । ये पोटर्ल केवल सरकारी ऐजंसियों के उपयोग के लिए ही होगा । इस मौके पर बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ये डेटाबेस जाँच ऐजँसियों को तेज़ी से जाँच करने में सहायक होगा । उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 4.5 लाख सेक्सुअल ओफैंडर की जानकारी इस डेटाबेस में है । उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए है ।

दूसरी वैवसाईट भी महिला सुरक्षा को लेकर ही जुड़ी हुई है जिसका नाम cybercrime.gov.in है । इस वैबसाईट में नागरिकों द्आरा महिला औऱ बच्चों के होने वाले अपराधों को दर्ज करवाया जा सकेगा। महिलाओँ और बच्चों के प्रति अपराधों को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए गए है । गृहमंत्रालय ने साईबर और फ्रेंसिक लैब बनाने के लिए पहले ही तकरीबन 95 करोड़ रुपये दिए है । जो साईबर क्राइम को रोकने के प्रशिक्षण और खोजबीन को और ज्यादा सहायता प्रदान करेगा ।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.