जम्मू कश्मीर में जेकेएसएसबी ने 19 हजार से अधिक पदों का विज्ञापन निकाला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड-जेकेएसएसबी ने हाल के महीनों में त्वरित भर्ती कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न संवर्गों और श्रेणियों के उन्नीस हजार से अधिक पदों का विज्ञापन निकाला है। इसके अलावा बोर्ड ने लगभग बारह हजार पांच सौ पदों के लिए परीक्षा का सफल आयोजन भी किया है। चयन प्रक्रिया को जारी रखने के लिए जेकेएसएसबी ने जम्मू, श्रीनगर, बडगाम और बारामूला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस महीने की 17 से 24 तारीख तक एक हजार दो सौ से अधिक पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा निर्धारित की है।

Related posts

Leave a Comment