जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने बारामूला जिले के उरी इलाके में नार्को आतंकी मॉड्यूल का पता लगाया, दस लोग गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के उरी इलाके में नार्को आतंकी मोडयूल का पता लगाया है। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन और बडी मात्रा में हथियार और गोली-बारूद बरामद किया। इस संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मोहम्मद भट ने बताया कि इनके पास से चार पिस्तौल, दस हथगोले सहित 21 लाख रुपये नकद, 45 करोड़ रुपये मूल्‍य की 9 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार गाड़ियां भी मिली हैं।

Related posts

Leave a Comment