कश्मीर घाटी में पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये लोग बीरवाह और आसपास के इलाके में भड़काऊ पोस्टर लगाकर राष्ट्र विरोधी प्रचार-प्रसार में शामिल थे। इनके संबंध पाकिस्तान के लश्करे तैयबा से बताये जाते हैं। गिरफ्तार आतंकियों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
J&K पुलिस ने कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
