मिस्र के काहिरा में कल ISSF विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। पुरुषों की पचास मीटर राइफल की तीन स्पर्धाओं में भारत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस में वर्ष 2024 में होने वाले ओलिम्पिक के लिए कोटा हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल टीम में शामिल रिदम सांगवान, मनु भाकर और अभिदन्या अशोक पाटिल ने शीर्ष के आठ चरण के लिए पात्रता हासिल की। 873 अंकों के साथ वे पहले चरण में छठे स्थान पर रहीं। इस चरण पर 880 अंकों के साथ यूक्रेन की टीम शीर्ष पर रही। दूसरे चरण में उन्होंने 443 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चीन 444 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और भारत के साथ स्वर्ण पदक के लिए उसका मुकाबला हुआ। पुरुषों की तीन स्थानों की राइफल स्पर्धा के लिए पात्रता के पहले चरण में ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले और नीरज कुमार ने तेरह सौ 24 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हालांकि, दूसरे चरण में 873 अंकों के साथ वे चौथे स्थान पर पहुंचे और अमरीकी टीम के साथ मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। नार्वे की टीम ने स्वर्ण और फ्रांस की टीम ने रजत पदक जीता।
Related posts
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट...
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...
भारत ने व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, टीम में दो नए चेहरे शामिल
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका भारतीय...