ISSF विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता

ISSF विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता

मिस्र के काहिरा में कल ISSF विश्‍व चैम्पियनशिप में भारत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍तौल टीम स्‍पर्धा में रजत पदक जीता। पुरुषों की पचास मीटर राइफल की तीन स्‍पर्धाओं में भारत ने कांस्‍य पदक प्राप्‍त किया। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस में वर्ष 2024 में होने वाले ओलिम्पिक के लिए कोटा हासिल करने में सफलता प्राप्‍त की है। महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍तौल टीम में शामिल रिदम सांगवान, मनु भाकर और अभिदन्‍या अशोक पाटिल ने शीर्ष के आठ चरण के लिए पात्रता हासिल की। 873 अंकों के साथ वे पहले चरण में छठे स्‍थान पर रहीं। इस चरण पर 880 अंकों के साथ यूक्रेन की टीम शीर्ष पर रही। दूसरे चरण में उन्‍होंने 443 अंकों के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया, जबकि चीन 444 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और भारत के साथ स्‍वर्ण पदक के लिए उसका मुकाबला हुआ। पुरुषों की तीन स्‍थानों की राइफल स्‍पर्धा के लिए पात्रता के पहले चरण में ऐश्‍वर्य तोमर, स्‍वप्निल कुसाले और नीरज कुमार ने तेरह सौ 24 अंकों के साथ शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त किया। हालांकि, दूसरे चरण में 873 अंकों के साथ वे चौथे स्‍थान पर पहुंचे और अमरीकी टीम के साथ मुकाबले में कांस्‍य पदक हासिल किया। नार्वे की टीम ने स्‍वर्ण और फ्रांस की टीम ने रजत पदक जीता।

Related posts

Leave a Comment