भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 26 मार्च को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से वन वेब इंडिया-2 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक वाणिज्यिक समझौते के अंतर्गत इसरो ब्रिटेन स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड के 72 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा और इन्हें लो-अर्थ आर्बिट में स्थापित करेगा। न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की वाणिज्यिक शाखा है। पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को एलवीएम3 एम2 प्रक्षेपण वाहन द्वारा 36 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए थे। दूसरे मिशन के अंतर्गत 26 मार्च को लगभग पांच हजार आठ सौ पांच किलोग्राम वज़न के 36 उपग्रह एलवीएम3 एम3 प्रक्षेपण वाहन द्वारा 450 किलोमीटर सर्कुलर लो-अर्थ आर्बिट में स्थापित किए जाएंगे। एलवीएम3 के पांच सफल मिशन हैं, जिनमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। उपग्रह विश्व की विभिन्न दिशाओं तक अंतरिक्ष ब्रा़डबैंड इंटरनेट सेवा प्रदान करते हैं। प्रक्षेपण के बाद एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड के पास अंतरिक्ष में छह सौ से अधिक उपग्रह हो जाएंगे, जो विभिन्न देशों में अंतरिक्ष सेवा से इंटरनेट प्रदान करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...