नौसेना के वरिष्ठ कमांडरों की पांच दिवसीय बैठक आज से नई दिल्ली में

नौसेना के वरिष्ठ कमांडरों की पांच दिवसीय बैठक आज से नई दिल्ली में

नौसेना के वरिष्‍ठ कमांडरों की छमाही बैठक आज से शुरू हो रही है। पांच दिन के इस सम्‍मेलन में नौसेना के संचालन और सामग्री से संबंधित तैयारियों तथा भविष्‍य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह, थल सेना और वायुसेना प्रमुखों के साथ नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे।

पांच दिन के इस सम्मेलन में नौसेना के संचालन और सामग्री से संबंधित तैयारियों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। यह अत्यधिक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, निर्देशित करने, मुद्दे तैयार करने और उन पर निर्णय लेने के लिए एक संस्थागत मंच है जो भारतीय नौसेना के भविष्य की नीति को आकार प्रदान करेगा। भारतीय नौसेना ने भारत के बढ़ते समुद्री हितों को लेकर पिछले कुछ वर्षों में अपने अभियानगत कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। यही कारण है कि अब हिन्द महासागर क्षेत्र में मिशन आधारित तैनाती पर भारतीय नौसेना के जहाज किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी भारतीय नौसेना ने पूरी सक्रियता के साथ एकजुट होकर काम किया है।

Related posts

Leave a Comment