भारत के पहले सौर मिशन – आदित्य एल-1 ने धरती की कक्षा बदलने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने इस प्रक्रिया का संचालन किया। एल-1 प्वाइंट की ओर अग्रसर उपग्रह अब 282 गुणे 40 हजार 225 किलोमीटर की पूर्व कक्षा से 245 गुणे 22 हजार 459 किलोमीटर की कक्षा में आ गया है। 125 दिन में एल-1 प्वाईट, जहां सूर्य और धरती की गुरूत्वाकर्षण शक्ति समान होगी, तक पहुंचने से पहले आदित्य एल-1 घरती की कक्षा बदलने की अभी चार प्रक्रिया को पूरी करेगा। कक्षा बदलने का तीसरा प्रयास 10 सितम्बर को तड़के 2 बजकर 30 मिनट पर निर्धारित है। आदित्य एल-1 मिशन पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर स्थित एल-1 प्वाइंट पर सौर परिवेश के बारे में जानकारी जुटाएगा।इस महीने की 2 तारीख को पीएसएलवी-सी 57 से आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...