भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो ने एक ऐसी अनूठी तकनीक विकसित की है, जिसका उपयोग मंगल और शुक्र ग्रह सहित अन्य मिशनों के लिए किया जा सकेगा। इनफ्लैटेबल एरोडायनमिक डिसिलरेटर -आई. ए. डी. नामक यह तकनीक विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र में विकसित की गई है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि इस तकनीक के सफल परीक्षण से कम लागत में स्पेंट स्टेज रिकवरी का मार्ग प्रशस्त होगा। परीक्षण के दौरान आई.ए.डी., पेलोड की गति धीरे-धीरे कम करने में सफल रहा और अपने निर्धारित मार्ग पर ही बना रहा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...