ISRO ने आज ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर एक संदेश में अंतरिक्ष यान के पूरी तरह से ऑटोमेटिक मोड में संचालन, लैंडिंग और ईंधन प्रबंधन के लिए टीम को बधाई दी।

चेल्लाकीरे में आज इसरो द्वारा दोबारा इस्तेमाल योग्य अंतरिक्षयान का दूसरा प्रयोग यशस्वी रहा। अंतरिक्षयान पुष्पक द्वारा पूर्व निर्धारित योजना के तहत अपना कार्य सुनिश्चित किया। यान में लगे सभी रडार, नेविगेशन सिस्टम, सेंसर, ब्रेक, पैराशूट, लैंडिंग गियर ने सुयोजित ढंग से काम किया जिससे यान अपनी गति कम करते हुए रनवे का सही अनुमान लगाते हुए हवाई जहाज की तरह उत्तर पाया। ऊंचाई और तेज रफ्तार का अनुमान लगाते हुए जब 6.5 मीटर लंबा यान रनवे पर उतरा तो इसरो विज्ञानी खुशी से झूम पड़े और एक दूसरे को बधाई दी।

इसरो ने अंतरिक्ष यान आरएलवी-एलईएक्स-02 की सफल लैंडिंग के साथ नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और गति को कम करने वाली प्रणालियों के क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को एक बार फिर से स्‍थापित किया है।

Related posts

Leave a Comment