भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के जीएसएलवी एफ12/एनवीएस-01 को अंतरिक्ष में छोडने के लिए कल सुबह सात बजकर 12 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हुई। इसरो आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से यह रॉकेट छोडेगा। लगभग दो हजार दो सौ बत्तीस किलो वजन का एनएसवी-01 निगरानी उपग्रह तैनात करने के लिए भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण अभियान तैयार किया गया है।
यह दूसरी पीढी का पहला उपग्रह है, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष श्रृंखला की निगरानी की परिकल्पना की गई है। उपग्रहों की एनवीएस श्रृंखला का उन्नत विशिष्टताओं वाला नाविक उपग्रह सतत और अधिक सटीक निगरानी करेगा। नाविक दो प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा- नागरिक उपयोग के लिए मानक पोजीशन सेवा और सामरिक उपयोग के लिए प्रतिबंधित सेवा। इस अभियान के बाद भारत विश्व के तीन अन्य देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। इसे प्रक्षेपण के बाद लगभग 20 मिनट में भूस्थिर कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा।