ISRO अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, भारत का सौर-मिशन Aditya-L1 इस माह 6 तारीख़ को अपने गंतव्य तक पहुँच जाएगा

ISRO अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, भारत का सौर-मिशन Aditya-L1 इस माह 6 तारीख़ को अपने गंतव्य तक पहुँच जाएगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारत का प्रमुख सौर अभियान आदित्य एल-1 अपने निर्धारित गंतव्य पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेजियन बिंदु पर छह जनवरी को पहुँचेगा।

श्रीहरिकोटा में एक्सपोसैट के प्रक्षेपण के मौके से अलग संवाददाताओं से बातचीत में एस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो आदित्य-एल1 को स्थापित करने की अंतिम तैयारियां करेगा। आदित्य-एल1 को पिछले साल दो सितंबर को प्रक्षेपित किया गया था और यह एल1 की हैलो कक्षा से सूर्य का अध्ययन करने में भारत के अग्रणी प्रयास का प्रतीक है।

एस. सोमनाथ ने कहा कि इस वर्ष इसरो के लगभग 12 से 14 मिशनों की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि 2024 गगनयान मिशन की तैयारियों का साल होगा। इसरो प्रमुख ने कहा कि 2025 में गगनयान के वास्तविक प्रक्षेपण से पहले कई परीक्षण किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment