ISRO ने PSLV-C58 के प्रक्षेपण के लिये उलटी गिनती शुरू की

ISRO ने PSLV-C58 के प्रक्षेपण के लिये उलटी गिनती शुरू की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज PSLV-C58 के प्रक्षेपण के लिये उलटी गिनती शुरू कर दी। इसरो वर्ष 2024 की शुरूआत एक उल्‍लेखनीय उपलब्धि के साथ करेगा। एक जनवरी को इसरो ने पी एल वी की 60वीं उड़ान के साथ एक्‍सपोसैट प्रक्षेपेण की योजना बनाई है। इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा में एस डी एस सी-शार से सुबह नौ बजकर दस मिनट पर होगा। इस मिशन से एक्‍सपोसैट को पूर्वी निचली कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा।

एक्‍सपोसैट- एक्‍सरे पोलरी मीटर सैटेलाइट इसरो का पहला वैज्ञानिक उपग्रह है जो अंतरिक्ष से एक्‍सरे की माप का अध्ययन करेगा। यह दीर्घकाल में अंतरिक्ष में एक्‍सरे के स्रोत का भी अध्ययन करेगा। इस उपग्रह में दो भार पोलिक्‍स और एक्‍सस्‍पैक्‍ट लगे हैं।

पी एस एल वी –सी 58 इसरो की अंतरिक्ष अन्‍वेषण और प्रौद्योगिकी नवाचार में प्रगति करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Related posts

Leave a Comment