अगले दो दिन के दौरान पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भारत के मैदानी इलाकों में गहरा कोहरा छाया रहेगा: मौसम विभाग

अगले दो दिन के दौरान पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भारत के मैदानी इलाकों में गहरा कोहरा छाया रहेगा: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन के दौरान पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भारत के मैदानी इलाकों में गहरा कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने जानकारी दी है कि दो दिनों तक उत्तरी राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्‍थान में न्‍यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्‍ली, दक्षिणी राजस्‍थान और उत्तरी मध्‍यप्रदेश में पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इस बीच जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बा‍लटिस्‍तान-मुज्‍जफराबाद, हिमालचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज मध्‍य स्‍तर की बर्फबारी हुई।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मध्‍य स्‍तर का कोहरा छाया रहा जिसके कारण सड़क यातायात बाधित रहा और कई रेलगाड़िया प्रभावित हुईं। भारतीय रेलवे के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में कम से कम 23 रेलगाड़िया निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

Related posts

Leave a Comment