आईपीएल क्रिकेट में कल रात दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में दोनों टीमों ने 188 रन का समान स्कोर बनाया। जिसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने केवल 11 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंद शेष रहते जीत हासिल की। मौजूदा आईपीएल सीजन का यह पहला मैच था जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। प्रतियोगिता में आज मुम्बई में सरराइजर्स हैदराबाद और मुम्बई इंडियन्स आमने-सामने होंगे। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
IPL: दिल्ली कैपिटल्स ने कल रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया
