अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दुनिया भर में “योग फॉर वेल बीइंग” थीम पर मनाया जाएगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को दुनिया भर में मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है-योग फॉर वेलबीइंग। कोविड महामारी ने लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित किया है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग का महत्‍व अत्‍यधिक प्रासंगिक है।

योग सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि ही नहीं बल्कि उससे भी कहीं बढ़कर है। यह एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना है जिसके ढेरों लाभ हैं। योग के नियमित अभ्यास से शरीर को लचीला बनाने, हड्डियों की मजबूती बढ़ाने , मांसपेशियों की ताकत में इजाफा करने में मदद मिलती है। साथ ही रक्‍त प्रवाह में वृद्धि करने और निम्‍न रक्‍तचाप रखने में भी योग बेहद कारगर है। प्राणायाम जैसी योग प्रक्रियाएं करने से तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। योग शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है और वजन घटाने में भी सहायक साबित होता है। योग के नियमित अभ्यास से तनाव मुक्त और संतुलित स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में मदद मिलती है जोकि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद जरूरी है।

Related posts

Leave a Comment