टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत और रजत पदक विजेता सुहास यतिराज सहित कई भारतीय पैराएथलीट आज स्वदेश लौट आए हैं। नई दिल्ली के आई. जी. आई. हवाई अड्डे पर परिवार के सदस्यों और समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदक जीतने में कामयाबी पाई। इनमें से पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। यह पहली बार है जब भारत ने पैरालिंपिक में पदकों के मामले में दहाई का आंकड़ा छुआ है।
टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने के बाद भारतीय पैरा एथलीट स्वदेश लौटे