भारतीय नौसेना ने कल आबूधाबी के तट पर संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के साथ द्विपक्षीय अभ्यास जायेद तलवार 2021 किया। आईएनएस कोच्चि के साथ दो सी-किंग एम. के. 42-बी हैलीकॉप्टर भी इस अभ्यास के लिए फारस की खाड़ी में तैनात किए गए थे। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से प्रक्षेपास्त्र युक्त यूएईएस ए.एल. दफरा-बेनुनाह और एक ए.एस.-565-बी पेंथर हैलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच लक्ष्य साधने, बचाव और राहत अभियान चलाने तथा आपसी सहयोग पर बल दिया गया। पूरे अभ्यास के दौरान हैलीकॉप्टरों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया।
भारतीय नौसेना और UAE की नौसेना ने आबूधाबी के तट पर द्विपक्षीय अभ्यास जायेद तलवार 2021 किया
