पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को कोविड-दिशानिर्देश सख्ती से लागू करने को कहा

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों को कोविड-दिशानिर्देश सख्ती से लागू करने को कहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्देश दिया है कि राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड सावधानियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल शिमला में उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी पर्यटकों पर नजर रखी जाए और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी होटलों, ट्रेवल एजेंट और गेस्ट हाउस मालिकों से कहा गया है कि ठहरने वाले पर्यटकों से कोविड दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें।

आज हमने कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य के सभी DC,SP,CMO स्तर अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

राज्य में बढ़ती पर्यटकों एवं आमजन की भीड़ पर नियंत्रण एवं कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाने हेतु हमने अधिकारियों को रूपरेखा बनाने के सख़्त निर्देश दिए।

आप सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। pic.twitter.com/NSDzHbbClI

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 9, 2021

Related posts

Leave a Comment