यूरो कप फुटबॉल में डेनमार्क ने वेल्स को चार-शून्य से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क का सामना शनिवार को बाकू में नीदरलैंड्स या चेक गणराज्य से होगा।
एक अन्य मैच में इटली ने ऑस्ट्रिया को अतिरिक्त समय में दो-एक से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में इटली का मुकाबला अगले शुक्रवार को म्यूनिख में बेल्जियम या पुर्तगाल से होगा।