Business

IIT खड़गपुर ने कोरोना रैपिड टेस्ट की नई टेक्नोलॉजी बनाई, लागत 400 रुपये

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने शनिवार को कहा कि उसके शोधकर्ताओं ने एक पोर्टेबल डायग्नोस्टिक उपकरण विकसित किया है, जो मात्र 400 रुपये की अनुमानित लागत पर 60 मिनट में कोरोनावायरस जांच कर रिपोर्ट प्रदान करता है।

आईआईटी खड़गपुर ने कहा, “इस पूरे नॉन-इनवेसिव लवाइवा-बेस्ड टेस्ट को बहुत ही कम लागत में लैब्स के उपकरणों में एक विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं, यह एक पोर्टेबल डिवाइस है।”

आईआईटी खड़गपुर ने कहा कि इस नई तकनीक के परिणामों को सिंथेटिक वायरल आरएनए का उपयोग करके आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन) मशीन से प्राप्त किए गए सभी मानक प्रयोगशाला नियंत्रणों का सख्ती से सत्यापन किया गया है।

आईआईटी खड़गपुर के स्कूल ऑफ बायो साइंस के सहायक प्रोफेसर अरिंदम मोंडल ने एक बयान में कहा, “आईआईटी खड़गपुर शोधकतार्ओं द्वारा विकसित पोर्टेबल डिवाइस न केवल कोरोना की जांच करने में सक्षम है, बल्कि यह डिवाइस सामान्य प्रक्रिया का पालन करके आरएनए वायरस के किसी भी अन्य प्रकार के लक्षण का पता लगा सकता है।”

यदि पायलट सुविधा चाहिए तो, आईआईटी खड़गपुर के शोधकतार्ओं द्वारा विकसित किए गए उपकरण की कीमत लगभग 2,000 रुपये होगी। एक ही पोर्टेबल यूनिट का उपयोग बड़ी संख्या में सैंपलों की जांच में किया जा सकता है। हर जांच के बाद केवल पेपर और कार्ट्रेज बदलने की अवश्यकता होगी।

अईआईटी खड़गपुर ने कहा कि यह उपकरण बाजार में बिकने के लिए तैयार है। कोई भी कॉपोर्रेट या स्टार्ट-अप इसे लेने के लिए संस्थान से संपर्क कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों… Read More

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

2 hours ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

2 hours ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

2 hours ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

2 hours ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.