चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की, जैसे ही हमारी सरकार बनी तो पहली कलम से 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त हो जाएगी और घरेलू पुराने बिल को माफ किया जाएगा और पंजाब में 24 घंटे बिजली मिलेगा। लेकिन 24 घंटे बिजली देने में हमें 3-4 साल समय लग जाएगा।
पूरे देश में लगभग सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है, जबकि पंजाब में बिजली बनती है इसके बावजूद सबसे महंगी बिजली पंजाब में क्यों मिलती है? क्योंकि बिजली कंपनी और पंजाब की सरकारी सत्ता में गंदी साठगाठ है।