पर्थ में आईसीसी T20 क्रिकेट विश्व कप में आज ग्रुप-एक में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का अपना पहला मैच न्यूज़ीलैंड से हार गया था जबकि श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से पराजित किया था।
कल ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 9 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।