ICC टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

ICC टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

भारत आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने अभ्यास मैच में गत चैंपियन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से क्रमश: 17 और 19 अक्टूबर को भिड़ेगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने दोनों मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेलेगी।

आईसीसी ने गुरुवार को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 16 टीम के अभ्यास मैच का कार्यक्रम जारी किया।

📅 Mark your calendars!

The schedule of the warm-up fixtures for the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 is now out 👇https://t.co/cxAkjni5Qz

— ICC (@ICC) September 8, 2022

एतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहले दौर में हिस्सा ले रही टीम के अभ्यास मुकाबलों की मेजबानी 10 से 13 अक्टूबर तक करेगा जबकि ब्रिसबेन के गाबा और एलेन बॉर्डर फील्ड में सुपर 12 चरण में खेलने वाली टीम के अभ्यास मैच 17 से 19 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

पहले अभ्यास मैच में 2012 और 2016 का चैंपियन वेस्टइंडीज 10 अक्टूबर को जंक्शन ओवल में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा। पहले दौर में खेलने वाली प्रत्येक टीम को दो अभ्यास मैच खेलने को मिलेंगे।

वर्ष 2009 का चैंपियन पाकिस्तान और 2010 का चैंपियन इंग्लैंड गाबा में 18 अक्टूबर को आमने सामने होंगे।

टी20 विश्व कप 2014 का चैंपियन श्रीलंका अपने दो अभ्यास मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 10 और 13 अक्टूबर को खेलेगा।

आईसीसी ने कहा है कि दर्शकों को अभ्यास मुकाबलों के लिए स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत गीलोंग के कार्डीनिया पार्क स्टेडियम में श्रीलंका और नामीबिया के बीच 16 अक्टूबर के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी।

Related posts

Leave a Comment