IBSAMAR में भाग लेने के लिए INS तरकश ग्रीकुहरिया बंदरगाह पहुंचा

IBSAMAR में भाग लेने के लिए INS तरकश ग्रीकुहरिया बंदरगाह पहुंचा

भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना के सातवें संयुक्‍त बहुदेशीय अभ्‍यास यानि आई.बी.एस.ए.एम.ए.आर. में भाग लेने के लिए आईएनएस तरकश ग्रीकुहरिया बंदरगाह पहुंच गया है। यह बंदरगाह पोर्ट एलिजाबेथ के नाम से भी जाना जाता है। इस अभ्‍यास के दौरान क्षति नियंत्रण और आग से बचाव जैसी उत्‍पन्‍न स्थिति से निपटने जैसे अभ्‍यास भी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्‍त विशेष बलों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान भी होता है।

इस अभ्‍यास में भारतीय नौसेना की ओर से तेग क्‍लास गाइडेड मिसाईल फ्रिगेट -आईएनएस तरकश, चेतक हेलिकाप्‍टर और समुद्री कमांडो बल के सैनिक भाग ले रहे हैं। इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य समुद्री खतरों से निपटने के लिए समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना, संयुक्‍त कार्रवाई प्रशिक्षण और सर्वोत्‍तम उपायों का आदान-प्रदान करना है। इस प्रकार का पिछला अभ्‍यास दक्षिण अफ्रीका के साइमन्‍स टाउन के समुद्री क्षेत्र में अक्‍तूबर 2018 में किया गया था।

Related posts

Leave a Comment