ब्रिटिश कोलंबिया के जंगलों में आग लगने से सैकड़ों लोग मारे गए

कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के जंगलों में लगी आग से बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई इलाकों के निवासियों को घर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कल एक सौ 76 जगहों पर आग लगने की खबर है और इसके कारण कई सौ लोग मारे गए हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया में बृहस्‍पतिवार को बिजली गिरने की लगभग 12 हजार घटनाएं हुई हैं। जंगलों में आग लगने के कारण इस प्रांत में 25 जून से एक जुलाई के बीच सात सौ 19 लोग मारे गए हैं। आग के कारण 75 हजार हेक्‍टेयर से अधिक वन क्षेत्र नष्‍ट हो गया है। विशेषज्ञों ने दावानल के लिए जलवायु परिवर्तन को उत्‍तरदायी माना है।

Related posts

Leave a Comment