हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या के बाद आपात स्थिति की घोषणा

हैती में राष्‍ट्रपति जोवेमल मोयसे की हत्‍या के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई है। राष्‍ट्रपति और उनकी पत्‍नी पर राजधानी पोर्त-उ-प्रिंस में उनके निवास पर एक हमले में गोली मार दी गई। राष्‍ट्रपति की तत्‍काल ही मौत हो गई और पत्‍नी घायल हो गई हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री क्‍लाउडे जोसेफ ने शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि अज्ञात बंदूकध‍ारियों ने राष्‍ट्रपति के घर में घुसकर गोली मार दी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस हत्‍या की कड़ी निंदा की है और साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का जोर दिया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आज हैती के बारे में आपात बैठक होगी।

Related posts

Leave a Comment