महाराष्‍ट्र सरकार आज से सरकारी अस्‍पतालों में 30 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण फिर शुरू

महाराष्‍ट्र सरकार आज से सरकारी अस्‍पतालों में तीस से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण फिर शुरू कर रही है। कोविड-19 टीकों की सीमित उपलब्‍धता के कारण महाराष्‍ट्र सराकार ने मई के दूसरे हफ्ते में सरकारी अस्‍पताल में हो रहा 18 से 44 उम्र के नागरिकों का टीकाकरण स्‍थगित करने का निर्णय लिया था। हालांकि निजी अस्‍पताल तथा कार्पोरेट टीकाकरण केन्‍द्रों में इच्‍छुक नागरिक टीका ले सकते थे। राज्‍य के आरोग्‍य विभाग ने कहा है कि अब केन्‍द्र सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए प्राथमिकता सुनिश्चित करने के अधिकार राज्‍य सरकारों को दिये गये हैं। इसके अनुसार 30 से 44 साल के नागरिकों का टीकाकरण सरकारी अस्‍पतालों में आज से फिर शुरू किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण पहले की तरह ही शुरू रहेगा। देश में महाराष्‍ट्र ही एक मात्र ऐसा राज्‍य है, जहां कोरोना के लगभग 2 करोड़ 70 लाख टीके लगवाये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment