Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में सरकार तालिबानियों को पीछे धकेलने की योजना के तहत स्‍थानीय समूहों को हथियार उपलब्‍ध करा रही है

अफगानिस्‍तान में सरकार तालिबानियों को पीछे धकेलने की योजना के तहत स्‍थानीय समूहों को हथियार उपलब्‍ध करा रही है। आंतरिक सुरक्षा मंत्री जनरल अब्‍दुल सत्‍तार मिर्जाकवाल ने कहा है कि एक सप्‍ताह से कम समय में तालिबान के नौ प्रांतों की राजधानियों पर कब्‍जा करने के बाद अफगान सेनाएं मुख्‍य राजमार्गों, बड़े शहरों और सीमा पर जाने वाले मार्गों को सुरक्षित रखने पर विशेष ध्‍यान दे रही है। जनरल मिर्जाकवाल ने कहा कि सरकार स्‍थानीय लडाकुओं की मदद कर रही है जो विद्रोही आंदोलनों से निपटने के लिए जाने जाते हैं।

अफगान सरकार ने एक और कदम उठाते हुए अपने सेना प्रमुख को बदल दिया है, क्‍योंकि तालिबान का तेजी से आगे बढ़ना जारी है। आतंकवादियों ने अफगानिस्‍तान के 34 प्रांतीय राजधानियों में से दस पर अपना नियंत्रण कर लिया है। तालिबान ने कहा है कि उसने रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्‍वपूर्ण गजनी शहर पर कब्‍जा कर लिया है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार, अफगानिस्‍तान में तालिबान और सेना के बीच संघर्ष में पिछले महीने एक हजार से अधिक नागरिक मारे गए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

2 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

23 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.