युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज 22 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 के अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवा तथा राष्ट्रीय विकास और समाज सेवी संगठनों को 2017-18 के लिए 14 और 2018-19 के लिए 8 पुरस्कार दिए। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार विजेताओं और युवाओं से सच्ची भावना के साथ उच्च-आकांक्षाओं को हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार करने में तेजी आएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई प्रौद्योगिकियों से लोकतांत्रिक आर्थिक पहुंच का रास्ता साफ हो गया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति पेरालम्पिक में खिलाडियों के प्रदर्शन पर भी विचार करेगी। पेरालम्पिक खेलों में भारतीय दल के अच्छे प्रदर्शन की कामना की।
आज मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने चयन समिति का पहले ही गठन कर दिया है लेकिन सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को पुरस्कृत करने के लिए चयन प्रक्रिया को पेरालम्पिक आयोजित होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment