Health

न्यूजीलैंड ने अगले साल सीमा खोलने की योजना बनाई

न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि देश की सीमाएं बाहर से आने वालों के लिए इस वर्ष के अंत तक बंद रखी जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह सर्वोत्‍तम उपाय है। जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक देश की पूरी आबादी को कोविड रोधी टीके लगा दिए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

न्‍यूजीलैंड कोविड महामारी पर नियंत्रण पाने में विश्‍व के सर्वाधिक सफल देशों में एक है। पचास लाख की आबादी वाले इस देश में केवल 26 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्‍यु हुई है।

कोविड रोधी दोनों टीके लगवा चुके कुछ यात्रियों को शुरुआत में प्रायोगिक तौर पर इस वर्ष अक्‍तूबर से दिसम्‍बर तक आने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्‍हें घर में पृथकवास में रहना होगा।

जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत से संक्रमण के कम जोखिम वाले देशों से यात्रियों को आने की अनुमति होगी, उन्हें पृथकवास में रहना आवश्‍यक नहीं होगा।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

12 hours ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की… Read More

13 hours ago

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री बनें, उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा की… Read More

13 hours ago

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नोएडा में निरीक्षण अभियान चलाया, गहन रोकथाम और सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More

13 hours ago

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.