GeM ने चालू वित्त वर्ष में अब तक एक लाख पचास हजार करोड रुपये की सेवा वृद्धि दर्ज की

सरकारी ई-मार्केटप्लेस- जीईएम ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक 47 प्रतिशत या एक लाख पचास हजार करोड रुपये की सेवा वृद्धि दर्ज की है। इसने कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों, केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सेवाएं प्रदान की हैं। कोल इंडिया लिमिटेड 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर के साथ सबसे बड़े खरीदार के रूप में उभरा है। जीईएम, श्रम बल से लेकर वाहनों तक सेवाएं प्रदान करा रहा है। जीईएम कम्‍पनियों की लागत बचाने और विशेष रूप से बीमा में मदद करने के लिए किसी भी एजेंट या बिचौलियों के बजाए खरीदारों से सीधे सौदा करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। जीईएम ने कहा कि छोटे खरीदार जो महंगी मशीनरी नहीं खरीद सकते, उनकी मदद के लिए विशेष रूप से मेडिकल उपकरणों को पट्टे पर देने की अनुमति दी गई है। राज्य खरीदारों के लिए एक समर्पित श्रेणी बनाई गई है।

आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए जीईएम के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने ई-मार्केटप्लेस के भविष्य और चुनौतियों पर चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment