हरियाणा में आयुष्मान चिरायु योजना का दायरा एक लाख 80 हजार रुपये से बढाकर 3 लाख रुपये तक किया गया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के अवसर पर आज चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण के लिए दो महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान चिरायु योजना का दायरा एक लाख 80 हजार रुपये से बढाकर 3 लाख रुपये तक किया। पहले यह योजना एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों तक ही सीमित थी अब इस विस्तार में अतिरिक्त 38 हजार परिवार शामिल किये गये हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना के कार्ड भी वितरित किये। शुरू की गई दूसरी प्रमुख पहल सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ था। यह हरियाणा के पांच सौ 69 सूचीबद्ध अस्पतालों में एक हजार 340 बीमारियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करेगी।

Related posts

Leave a Comment