GeM ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) दर्ज किया

सरकारी ई मार्केट प्लेस (GeM) ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 3 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) दर्ज किया है। पिछले वित्‍त वर्ष में जेम ने 2 लाख करोड़ रूपये का सकल व्‍यापारिक मूल्‍य दर्ज किया था। सरकारी ई मार्केट प्लेस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने आज नई दिल्‍ली में यह जानकारी दी। प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि जीएमवी का प्रतिदिन का लेनदेन भी उल्‍लेखनीय रूप से 504 करोड़ रूपये से बढ़कर 914 करोड़ रूपये हो गया है।

प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि जेम का मुख्‍य उद्देश्‍य सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया से मिलीभगत, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करना है।

Related posts

Leave a Comment