G20 के स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप ने पहली मसौदा नीति विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की

G20 के स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप ने पहली मसौदा नीति विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप20 एंगेजमेंट समूह अपने प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए गर्व अनुभव कर रहा है। नीति विज्ञप्ति की मूल सिफारिशों और नीति निर्देशों का पहला मसौदा अब सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए उपलब्ध है।

भारत के स्टार्टअप20 अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने पूरी दुनिया के हितधारकों को मसौदा दस्तावेज़ पर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया है ताकि उनके अपने-अपने देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम की चिंताओं को पर्याप्त रूप से दर्शाना सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. चिंतन ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्टअप20 एंगेजमेंट समूह वैश्विक स्टार्टअप समुदाय में नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए समावेशी और सहयोगात्मक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं के महत्व को मान्यता देता है। इस उद्देश्य के लिए हम स्टार्टअप्स, निवेशकों, आकाओं, इंक्यूबेसन/उत्प्रेरक प्रबंधकों, नीति निर्माताओं और अन्य इकोसिस्टम निर्माताओं को प्रोत्साहित करते हैं ताकि वे समीक्षा प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हो सकें।

इच्छुक पार्टियां आधिकारिक स्टार्टअप20 वेबसाइट: https://www.startup20india2023.org के माध्यम से मसौदा नीति विज्ञप्ति और संबंधित फीडबैक फॉर्म के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। यह दस्तावेज़ अब सार्वजनिक समीक्षा और टिप्पणियों के लिए उपलब्ध हैं।

डॉ. चिंतन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में इस समूह के सामूहिक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नीतियों को आकार प्रदान करने और व्यापक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इससे वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ेगा।

इन दस्तावेजों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने की अवधि 27 मई, 2023 तक जारी रहेगी, जिसके दौरान एंगेजमेंट समूह प्राप्त फीडबैक का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करेगा। नीति विज्ञप्ति के अंतिम संस्करण में विभिन्न राष्ट्रों के हितधारकों से प्राप्त बहुमूल्य टिप्पणियों को शामिल किया जाएगा।

जी20 का स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट समूह स्टार्टअप्स को विकसित करने तथा आर्थिक गति और सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए एक सक्षम माहौल का निर्माण करने की प्रतिबद्धता को जारी रखता है। वैश्विक हितधारकों के सामूहिक प्रयास स्टार्टअप इकोसिस्टम के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

Leave a Comment