जी-7 देशों के पर्यावरण मंत्री वाहनों से उत्सर्जन कम करने के प्रयास करने पर सहमत हो गये हैं। जापान के सापोरो में जलवायु और ऊर्जा मुद्दों पर दो दिन के सम्मेलन के अंत में जारी संयुक्त बयान में कार्बन डाइआक्साइड के उत्सर्जन को वर्ष 2035 तक वर्ष 2000 के स्तर से 50 प्रतिशत कम करने पर सहमति बनी है। इस बात पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया है कि ऑटो मोबाइल से कार्बन उत्सर्जन को कम कैसे किया जाए। जी-7 देश लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक वर्ष अपनी प्रगति की जांच करेंगे। समझौते में सदस्य देशों से हाइब्रिड सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों से उत्सर्जन कम करने में सहायता का आह्वान किया गया है। 2040 तक समुद्र में प्लास्टिक के कचरे से प्रदूषण रोकने के लिए नया लक्ष्य भी तय किया गया है। पर्यावरण मंत्रियों ने संयुक्त बयान में इन समझौतों को समाहित किया है जिन पर हिरोशिमा में अगले महीने जी-7 शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श होने की संभावना है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...