जी-20 मिशन प्रमुखों की वार्ता आज अंडमान निकोबार के स्वराज द्वीप में आयोजित होने जा रही है। इस वार्ता के लिए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का दल कल दोपहर पोर्ट ब्लेयर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का पोर्ट ब्लेयर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पोर्ट ब्लेयर आगमन के बाद प्रतिनिधियों के इस दल ने राष्ट्रीय स्मारक सेल्यूलर जेल का दौरा किया। इस दल में नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व विदेश सचिव और मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला आदि शामिल हैं। भारत पहली दिसम्बर से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने जा रहा है। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत और मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कल राज निवास में उप-राज्यपाल एडमिरल डी.के जोशी से मुलाकात की।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...