तेलंगाना के हैदराबाद में स्पेसटेक कम्पनी स्काई रूट ऐरोस्पेस रॉकेट डिजाइन, निर्माण और परीक्षण की पहली एकीकृत सुविधा विकसित करेगी। देश में इस तरह की पहली सुविधा को विकसित करने वाले स्टार्टअप को सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के. तारक रामा राव ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। स्काई रूट ऐरोस्पेस से विक्रम एस रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया जा चुका है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कल तारक रामा राव भी उपस्थित थे। हैदराबाद के टी-हब से शुरू हुए इस स्टार्टअप ने इस महीने के शुरू में देश का पहला प्राइवेट रॉकेट प्रक्षेपित किया था। तारक रामा राव ने सभी बाधाओं को पार कर आगे बढी हैदराबाद की स्पेसटेक कम्पनी की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कंपनियां बहुत ही कम है जिन्होंने रॉकेट विज्ञान उद्यम के पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की हो।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...