बिहार में आज से दसवीं कक्षा से ऊपर के सभी शैक्षणिक संस्थान पचास प्रतिशत उपस्थिति की शर्त के साथ खुल रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण पांच अप्रैल से बंद सभी शैक्षणिक संस्थान आज से खुल जायेंगे। फिलहाल 50 फीसदी बच्चों को ही एक दिन के अंतराल पर स्कूल आने की अनुमति दी गई है। कोचिंग संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय में बंद पड़ी शैक्षणिक गतिविधियां आज से शुरू हो जायेंगी। वैसे शैक्षणिक संस्थान जहां छात्रों की संख्या अधिक है, उन्हें दो पालियों में संचालित करने का निर्देश दिया गया है। प्रैक्टिकल क्लास के लिए एक दिन में 50 फीसदी छात्रों को ही बुलाया जायेगा। संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई के पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में रही तो दसवीं से नीचे कक्षाओं का भी शीघ्र संचालन शुरू किया जायेगा।
बिहार में आज से दसवीं कक्षा से ऊपर के सभी शैक्षणिक संस्थान पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे
