संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले वर्ष 64 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ। भारत, विश्व में पांचवां सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला देश रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 27 प्रतिशत बढ़कर 64 अरब डॉलर हो गया, जो वर्ष 2019 में 51 अरब डॉलर था। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में अधिग्रहण के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में यह बढोत्तरी दर्ज हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोविड महामारी की दूसरी लहर से देश की समग्र आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा, लेकिन अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद से मध्यम अवधि के लिए आर्थिक परिदृश्य आशाजनक है।
भारत में 2020 में 64 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ
