India

ओडिशा के तटीय इलाकों में ‘फोनी’ ने दी दस्तक

करीब 8 बजे ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकराया चक्रवाती तूफान फोनी। करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पुरी के लिए हवाई औऱ रेल सेवाएं स्थगित। प्रधानमंत्री ने हालात पर चर्चा करने के लिए की आपात बैठक।

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘फोनी’ ओडिशा पहुंच गया है। सुबह करीब आठ बजे यह तूफान ओडिशा के पुरी तट से टकराया।  इस तूफान के प्रभाव से ओडिशा में कई इलाकों में इस समय तेज बारिश हो रही है। फोनी के मद्देनजर करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा चुका है।  तूफान फोनी के असर से 170-180 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल रही हैं।

पुरी समुद्र तट पर लोगों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी जा रही है। सभी तटीय हवाई अड्डों को यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट जारी किया है कि तूफान फोनी के मद्देनजर सभी सावधानियों को लागू किया जाए। चक्रवाती तूफान फोनी के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम श्रीकाकुलम के इच्छापुरम पहुंची। तूफान के खतरे को देखते हुए  राज्य में स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।

तूफान के प्रभाव से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। भुवनेश्वर हवाई अड्डे को भी एहतियात आज रात बारह बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। भद्रक-विजियानगरम सेक्शन के कोलकाता-चेन्नई रूट की सभी ट्रेनों को 4 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इस तूफान के ओडिशा में टकराने के बाद 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प. बंगाल के तटीय इलाकों की ओर रुख करने की संभावना है। लिहाज़ा तूफान के मार्ग में आने वाले ज़िलों में स्कूल बंद रहेंगे।

हालात की गंभीरता के मद्देनजर तीनों राज्‍यों में सेना और वायु सेना की इकाइयों को चौकस रखा गया है। संभावित स्थिति से निपटने को लेकर संबंधित राज्‍यों और केंद्र सरकार के तमाम विभागों की तैयारियों की समीक्षा बैठकों का दौर भी जारी है। कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने चक्रवाती तूफान फोनी के रास्ते में आने वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने और उनके लिए भोजन, पेयजल और दवाईयों जैसी आवश्यक सामग्री की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये हैं।

राज्य और केंद्र की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उन्‍होंने तूफान से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त तैयारी रखने की सलाह दी। भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए जहाजों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। एनडीआरएफ ने आंध्र प्रदेश में 12, ओडिशा में 28 और पश्चिम बंगाल में छह दलों को तैनात किया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.