प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज आयोजित की गई उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री के अपर प्रधान सचिव, गृह सचिव और आईएमडी, एनडीआरएफ, एनडीएमए, प्रधानमंत्री कार्यालय इत्यादि के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
प्रधानमंत्री को इस चक्रवाती तूफान की संभावित दिशा के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को इसके साथ ही विभिन्न ऐहतियाती कदमों के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारियों के तहत किए गए अनेक उपायों से अवगत कराया गया।
इन उपायों में पर्याप्त संसाधनों का प्रावधान करना, एनडीआरएफ एवं सशस्त्र बलों की टीमों की तैनाती, प्रभावित लोगों को पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था करना और बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं की बहाली से जुड़ी वैकल्पिक प्रणालियों का इंतजाम करना शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने संभावित हालात की समीक्षा करने के बाद केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित राज्यों के अधिकारियों के साथ समुचित तालमेल निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि इस दिशा में निवारणकारी उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया।
| अत्यधिक गर्मी के कारण इस रविवार से ‘गार्ड अदला-बदली समारोह’ आयोजित नहीं किया जाएगा, जबकि यह शनिवार को पहले की तरह जारी रहेगा |
| प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाला ‘गार्ड अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह’ अत्यधिक गर्म मौसम के कारण इस रविवार (5 मई, 2019) से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से नहीं होगा। हालांकि, यह समारोह प्रत्येक शनिवार को पहले की ही तरह अपने मूल या नियत समय पर प्रातः 10 बजे से प्रातः 10.40 बजे तक (15 नवंबर से 14 मार्च तक) और प्रातः 8 बजे से प्रातः 8.40 बजे तक (15 मार्च से 14 नवंबर तक) आयोजित किया जाता रहेगा।
‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह देखने के लिए ऑनलाइन अनुरोध https://rb.nic.in/rbvisit/rbvisit_cog.aspx वेबसाइट पर एक लिंक केजरिए किया जा सकता है। आगंतुकों को यह जानकारी दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नवीनतम सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। |
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)… Read More
रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ.… Read More
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप इंडिया… Read More
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य… Read More
अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान… Read More
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment