FIH हॉकी पुरुष विश्वकप में भारत ने कल स्पेन को 2-0 से पराजित कर दिया

FIH हॉकी पुरुष विश्वकप में भारत ने कल स्पेन को 2-0 से पराजित कर दिया

FIH हॉकी पुरुष विश्वकप में भारत ने कल स्पेन को दो-शून्य से पराजित कर दिया। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में भारत के उप-कप्तान अमित रोहिदास ने पहला गोल किया जबकि हार्दिक सिंह ने एक और गोल कर भारत को आसान विजय दिलाई। इससे पहले इंग्लैंड ने वेल्स को पांच-शून्य से और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को आठ-शून्य से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अर्जेन्टीना ने दक्षिण अफ्रीका को एक-शून्य से हराया।

आज राउरकेला में पूल-सी में न्यूज़ीलैंड का मुकाबला चिली से जबकि नीदरलैंड्स का मलेशिया से होगा। भुवनेश्वर में पूल-बी में बेल्जियम और कोरिया आमने-सामने होंगे जबकि जर्मनी का मुकाबला जापान से होगा।

Related posts

Leave a Comment