FIH हॉकी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन समारोह कल शाम ओडिसा के कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में संपन्न हुआ

FIH हॉकी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन समारोह कल शाम ओडिसा के कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में संपन्न हुआ

एफआईएच हॉकी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन समारोह कल शाम ओडिसा के कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पटनायक ने ओडिसा को विश्वकप की मेजबानी में सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत का हॉकी में ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है।

दुनिया का हॉकी बादशाह बनने की जंग की औपचारिक शुरूआत हो गई है। कटक के बाराबती स्‍टेडियम में रंगारंग समारोह में भारत की समृद्ध संस्‍कृति और कला को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान देशभर की संगीत और नृत्‍य जगत की हस्तियों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। उद्धाटन समारोह में बॉलीबुड स्‍टार रणवीर सिंह और दिशा पटानी ने प्रस्‍तुतियां दी। साथ ही अंतर्राष्‍ट्रीय पॉप बैण्‍ड ब्‍लैकस्‍वान ने भी जबरदस्‍त उपस्थिति दर्ज करायी। चालीस हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्‍टेडियम में ओडिसा की कलाकार श्रेया लेंका की प्रस्‍तुति भी खास रही। हॉकी विश्‍व कप 2023 का गीत हॉकी है दिल मेरा लिखने वाले संगीतकार प्रीतम ने 11 अन्‍य गायकों के साथ प्रस्‍तुति दी। उद्घाटन समारोह के बाद मुकाबलों की शुरूआत शुक्रवार से होगी। जहां 16 टीम विश्‍व चैम्पियन बनने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगीं। पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे। और मेजबान भारत का पहला मुकाबला स्‍पेन की टीम से होगा।

Related posts

Leave a Comment