स्पेन में महिला नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा। कल पूल-बी के अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा कर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान स्पेन का मुकाबला जापान से होगा। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। महिला नेशंस कप की विजेता टीम को 2023-24 हॉकी प्रो-लीग में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।