ओडि़सा के कलिंग स्टेडियम में खेले जा रहे एफआईएच पुरूष हॉकी विश्वकप में आज कोरिया का सामना जापान से और जर्मनी का मुकाबला बेल्जियम से होगा।
कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आसान जीत दर्ज करने के बाद नीदरलैंड्स क्वार्टर फाइनल के करीब पहुंच गया है। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में कल खेले गए रोमांचक मैच में डच टीम ने कीवियों को 4-0 से हरा दिया। इसी स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मैच में मलेशिया ने चिली को 3-2 से हराया। दूसरी ओर, राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में दुनिया की नंबर एक ऑस्ट्रेलिया अर्जेंटीना को हराने के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन दोनों तरफ से तीन-तीन गोल के साथ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसी तरह, फ्रांस ने एक के मुकाबले दो गोल करके दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया।
