उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम-एफसीआई ने गेहूं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए घरेलू स्तर पर खुले बाजार में बिक्री योजना शुरू की है। उन्होंने गुवाहाटी में मणिपुर के तमेंगलोंग में एफसीआई डिपो का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
गुवाहाटी में एफसीआई की समीक्षा बैठक के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि तीस लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। एफसीआई ने कुल सोलह हजार 400 मीट्रिक टन गेहूं के लिए असम, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय में निविदाएं जारी की हैं। निजी व्यापारी, आटा मिल और थोक खरीदार एफसीआई के डिपो से गेहूं ले सकते हैं।