महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनीलॉंडरिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए। निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार अनिल देशमुख और उनके बेटे को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने निदेशालय को पत्र भेजकर बताया कि वे एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हो पाएंगे। निदेशालय ने कल इस सिलसिले में नागपुर और मुंबई स्थित अनिल देशमुख के आवास की तलाशी ली थी।
इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने सचिन वाजे मामले में अनिल देशमुख के आवास की तलाशी ली थी और प्रवर्तन निदेशालय ने उनके निकट सहयोगी के नागपुर आवास तथा कार्यालय में छापेमारी की थी।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने इस वर्ष मार्च में अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर मनीलॉन्डरिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।