Election Results: त्रिपुरा और नागालैंड में लहराया बीजेपी का परचम, मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

Election Results: त्रिपुरा और नागालैंड में लहराया बीजेपी का परचम, मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है।

नागालैंड: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की। गिनती अभी भी जारी है।

त्रिपुरा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 1 सीट जीतकर 32 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

मेघालय: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 1 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 7 सीटों पर और भाजपा, कांग्रेस, TMC 5-5 सीटों पर आगे चल रही है।

Related posts

Leave a Comment